🔥 ट्रेंडिंग रजस्थान में तेज़ गति से चलती ट्रक ने म... अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर हमला किय... सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु विश्वविद्याल... शहर के राजगुरु सर्किल पर यातायात व्यवस... अभिनेत्री तृषा ने जयंतीललिथा को सम्मान... उधयनिधि स्टालिन ने विजय पर पेरियार विच...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

बिहार भाजपा की महिला मंत्री ने सलेमपुर में महिलाओं से 2027 चुनाव हेतु अपील की

✍️ रिपोर्टर: Sandeep Kumar 🗓 23 नव. 2026, 05:29 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

2027 में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए महिलाओं से की अपील

सलेमपुर (देवरिया)। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बिहार भाजपा की प्रदेश महिला मंत्री एवं सलेमपुर विधानसभा की महिला प्रवासी चांदनी पांडेय ने लार रोड मंडल के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर महिलाओं से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने पिपरा मिश्र, डीवाढार सहित अन्य गांवों में आरती चौहान एवं बिना त्रिपाठी के साथ घर-घर पहुंचकर महिलाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संवाद कर सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी ली।

चांदनी पांडेय ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तीकरण को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए महिलाओं से समर्थन की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं में राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। चांदनी पांडेय ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जन-जन तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना है। इस दौरान लोगो को मतदाता सूची में छूटे लोगों के नाम जोड़ने के लिए भी अपील किया।

इस अवसर पर आरती चौहान, बिना त्रिपाठी सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
📲Get App