🔥 TRENDING Speeding Truck Kills Mother and Two Ch... Ashok Gehlot Criticizes Rajasthan CM B... Supreme Court Shields Tamil Nadu Unive... शहर के राजगुरु सर्किल पर यातायात व्यवस... Actress Trisha Launches New Party Hono... Udhayanidhi Stalin Criticises Vijay Ov...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

बिहार भाजपा की महिला मंत्री ने सलेमपुर में महिलाओं से 2027 चुनाव हेतु अपील की

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 23 Nov 2026, 05:29 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

2027 में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए महिलाओं से की अपील

सलेमपुर (देवरिया)। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बिहार भाजपा की प्रदेश महिला मंत्री एवं सलेमपुर विधानसभा की महिला प्रवासी चांदनी पांडेय ने लार रोड मंडल के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर महिलाओं से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने पिपरा मिश्र, डीवाढार सहित अन्य गांवों में आरती चौहान एवं बिना त्रिपाठी के साथ घर-घर पहुंचकर महिलाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संवाद कर सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी ली।

चांदनी पांडेय ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तीकरण को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए महिलाओं से समर्थन की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं में राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। चांदनी पांडेय ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जन-जन तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना है। इस दौरान लोगो को मतदाता सूची में छूटे लोगों के नाम जोड़ने के लिए भी अपील किया।

इस अवसर पर आरती चौहान, बिना त्रिपाठी सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
📲Get App