🔥 TRENDING Assam Resident Missing in Russia After... New Micro-Moth Species Discovered, Ann... Jharkhand CM Hemant Soren urges CJI to... Jharkhand CM Urges CJI and Collegium t... NHM Calls for Multi‑Department Approac... Youth Congress Leaders Accuse New Kasa...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भानुप्रतापपुर बाजार में 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 22 Nov 2026, 06:49 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उजियारा अभियान के तहत भानुप्रतापपुर पुलिस ने बाजार के पास 7 लीटर महुआ शराब के साथ ओमप्रकाश पांडे को गिरफ्तार किया।

भानुप्रतापपुर बाजार के पास 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को उजियारा अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया। 21 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार, बाजार स्थल के पास एक व्यक्ति महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में था। इस सूचना पर एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ओमप्रकाश पांडे (34 वर्ष), निवासी संजय पारा भानुप्रतापपुर को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर की जरकिन और 2 लीटर की बोतल में रखी कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1050 रुपये बताई गई है।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में की गई।
📲Get App