🔥 ट्रेंडिंग गंजम वन में हाथी के बच्चे की लाश मिली ओडिशा में हाथी और उसके बच्चे की मौत के... मकर राशि के लोग घर बदलने की योजना बना... आंध्र प्रदेश तट पर पूर्व-चक्रवात चेताव... आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरसु का 2,48... साइकून की चेतावनी: आंध्र प्रदेश और ओडि...
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

भानपुरी में बिरसा मुंडा की जयंती पर मूर्ति स्थापना व सांस्कृतिक कार्यक्रम

✍️ रिपोर्टर: Laxman singh दर्रो 🗓 16 नव. 2026, 06:14 AM 👁 27
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम भानपुरी में आदिवासी समाज ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मूर्ति अनावरण, पारंपरिक नृत्य और विचार-विमर्श सहित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

कांकेर :चारमा ग्राम भानपुरी में आदिवासी समाज ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विभिन्न जनजातियों के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य रैली और स्वागत समारोह में भाग लिये।

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण किया गया। उपस्थित लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना की और मूर्ति का उद्घाटन किया।

अनावरण के बाद सभा में विभिन्न वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डाला। परगना मांझी श्रवण कुमार दर्रो ने उनके अंग्रेजी विरोधी संघर्ष और समाज संगठित करने के योगदान को उजागर किया, जबकि समाज प्रमुख रोहित नेताम ने उनके विचारों को जीवन में लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस विजय ठाकुर ने इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की बात कही और युवाओं से बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने की अपील की। जनपद पंचायत चारामा के उपाध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप ने नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और शिक्षा व सामाजिक एकता को मजबूत करने का आग्रह किया।

अंत में ग्राम सरपंच दीपिका मंडावी ने सभी अतिथियों एवं भागीदारों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन किया। इस प्रकार भानपुरी में बिरसा मुंडा की जयंती को सांस्कृतिक एकता और सामाजिक जागरूकता के साथ मनाया गया।
📲Get App