🔥 TRENDING Bengal Police Kills Suspect in Encount... Foreign Investors Hesitant Despite Ind... India's Agricultural Trade: Shaped by... Goldman Sachs Predicts 2.8% Global Gro... Kerala Signs Power Deal with VEH Globa... Rahul Gandhi's Laughter Sparks BJP Out...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भानपुरी में बिरसा मुंडा की जयंती पर मूर्ति स्थापना व सांस्कृतिक कार्यक्रम

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 16 Nov 2026, 06:14 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम भानपुरी में आदिवासी समाज ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मूर्ति अनावरण, पारंपरिक नृत्य और विचार-विमर्श सहित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

कांकेर :चारमा ग्राम भानपुरी में आदिवासी समाज ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विभिन्न जनजातियों के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य रैली और स्वागत समारोह में भाग लिये।

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण किया गया। उपस्थित लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना की और मूर्ति का उद्घाटन किया।

अनावरण के बाद सभा में विभिन्न वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डाला। परगना मांझी श्रवण कुमार दर्रो ने उनके अंग्रेजी विरोधी संघर्ष और समाज संगठित करने के योगदान को उजागर किया, जबकि समाज प्रमुख रोहित नेताम ने उनके विचारों को जीवन में लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस विजय ठाकुर ने इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की बात कही और युवाओं से बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने की अपील की। जनपद पंचायत चारामा के उपाध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप ने नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और शिक्षा व सामाजिक एकता को मजबूत करने का आग्रह किया।

अंत में ग्राम सरपंच दीपिका मंडावी ने सभी अतिथियों एवं भागीदारों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन किया। इस प्रकार भानपुरी में बिरसा मुंडा की जयंती को सांस्कृतिक एकता और सामाजिक जागरूकता के साथ मनाया गया।
📲Get App