🔥 ट्रेंडिंग बलिया में MLC चुनाव: समाजवादी पार्टी क... AAP के अमन अरोड़ा ने कांग्रेस को चेताव... पंजाब ने दवा अपराध से लड़ने के लिए प्र... असम राज्य लॉटरी ने 3 मार्च के मंगलवार... टाटा टी की 1868 ब्रांड लॉन्च, भारत को... असम के सतर्कता सेल अधिकारी होटल में मृ...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

भिण्ड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरी और किराना स्टोर पर छापामार कार्रवाई

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 22 अक्टू. 2026, 11:00 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भिण्ड के रतवा रोड पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने डेयरी से 35 किलोग्राम मावा और 28 लीटर रिफाइंड तेल जप्त किया, साथ ही ग्राम रावतपुरा में किराना स्टोरों का निरीक्षण कर नमूने लिए।

भिण्ड के खाद्य सुरक्षा विभाग ने कलेक्टर भिण्ड श्री पवन कुमार जैन के निर्देशन में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की।

रतवा रोड पर संचालित डेयरी से 35 किलोग्राम मावा और 28 लीटर रिफाइंड तेल जप्त किया गया। इस निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरण सेंगर, नायब तहसीलदार श्री बलबीर सिंह भदौरिया और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी शामिल थे।

ग्राम गुमारा में मेहताब सिंह गुर्जर की डेयररी से मावा और घी के नमूने लेकर टीम रतवा रोड पर स्थित हरिराम राठौर की डेयरी पर पहुंची, जहां दूध में रिफाइंड तेल और वनस्पति को मिलाकर मावा निर्माण किया जा रहा था। मौके पर टीम ने मावा और रिफाइंड तेल व वनस्पति के मिश्रण का नमूना लेकर 35 किलोग्राम मावा और 28 लीटर रिफाइंड तेल व वनस्पति जप्त किया।

ग्राम रावतपुरा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने शिकायत के आधार पर पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। वहाँ संजीव त्रिपाठी उर्फ पंकज त्रिपाठी के त्रिपाठी किराना स्टोर से प्रगति टेस्ट नमक, मुनेश कुशवाह निवासी ग्राम बिजोरा से बर्फी और अतर सिंह परिहार से बेसन के लड्डू के नमूने लिए, तथा प्रेम नारायण गुप्ता उर्फ पिंटू की दुकान का भी निरीक्षण किया।
📲Get App