🔥 TRENDING Mizoram Targets Dutch Coaching for Hoc... Nine Private Hospitals Join Mizoram's... 10-Year-Old Girl Raped in Park in Delh... Delhi Air Quality Deteriorates: PM 2.5... Bihar Aims for 1 Crore Litres Daily Mi... Indore: E-rickshaws defy ban on three...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बिहान मिशन से सशक्त ग्रामीण महिलाएं: लखपति दीदी बनने का सपना साकार

✍️ Reporter: देवान सिंह मराबी 🗓 26 Nov 2026, 06:37 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत कुदारी और विषेशरा में महिला स्व‑सहायता समूहों की कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत 26 नवंबर 2026 को गौरेला‑पेंड्रा‑मरवाही जिले में ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे ने आज ग्राम पंचायत कुदारी और विषेशरा का भ्रमण कर महिला स्व‑सहायता समूहों द्वारा संचालित कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया।

कुदारी में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (IFCL) के तहत समूह की महिलाओं द्वारा जिमीकंद उत्पादन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खेती की तकनीक और आजीविका संवर्धन के प्रयासों की जानकारी ली। इसके बाद विषेशरा में गंगा महिला स्व‑सहायता समूह द्वारा मचान एवं मल्चिंग विधि से सब्जी उत्पादन का अवलोकन किया।

समूह की सदस्य श्रीमती गायत्री उइके ने बताया कि वे मनरेगा के तहत निर्मित डबरी में मछली पालन के साथ ही मचान एवं मल्चिंग विधि से बरबटी, लौकी और मटर की खेती कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। विभिन्न आजीविका गतिविधियों एवं शासकीय योजनाओं के समन्वय से उन्होंने अपनी आमदनी बढ़ाकर लखपति दीदी बनने की उपलब्धि हासिल की है।

जिला पंचायत सीईओ ने समूह की महिलाओं को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिले में ‘बिहान’ मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
📲Get App