🔥 TRENDING Maduaha amwa tola अमेठी की बेटी ने खोजी ‘बेकार’ डंठल में... दुकानो का अतिक्रमण कर रहा है साफ़ E10-E20 का खेल पेट्रोल तक सीमित, फिर ड... Shillong Teer Winning Numbers Announce... TSR 6th Battalion Builds Artistic Durg...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

भोलागंज शिवनाम में निकली भव्य गणेश विसर्जन यात्राः बारिश के बीच डीजे और ढोल-नगाड़ों पर शाम तक झूमे श्रद्धालु, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा पूरा गांव

✍️ Reporter: सुहैल 🗓 05 Oct 2026, 01:25 PM 👁 21
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोलागंज शिवनाम में निकली भव्य गणेश विसर्जन यात्राः बारिश के बीच डीजे और ढोल-नगाड़ों पर शाम तक झूमे श्रद्धालु, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा पूरा गांव

त्रिवेदीगंज के भोलागंज शिवनाम गांव में 21 सितम्बर को गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। "गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। इस भव्य यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।

तेज बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। युवाओं ने जमकर डांस किया और बप्पा को अगले साल जल्दी आने की प्रार्थना के साथ विदाई दी।

इस विसर्जन कार्यक्रम में राजेश गुप्ता, शिवम तिवारी, मनीष गुप्ता, शुभम बाजपेई, उत्कर्ष बाजपेई, अंकित विश्वकर्मा, मो. निसार, सुहैल, जयपाल रावत, दीपक गुप्ता, मनीष, भगीरथ यादव, जयप्रकाश तिवारी, प्रिंशू तिवारी, ऐश मो., आदर्श गुप्ता, विशाल गुप्ता,अभी, आकर्षित, तनिश, जगजीवन समेत कई ग्रामीण और भक्त मौजूद रहे।

गांव में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन गांव में एकता और भाईचारे का प्रतीक है।
📲Get App