🔥 TRENDING लोणावळ्यात मोठी कारवाई Pratibha Singh urges EC to block parti... Himachal Pradesh to Get 1,500 New Elec... Uttarakhand Removes 17 Lakh Voters Aft... Uttarakhand CM Claims State Economy Ex... EC Launches Camps, House Visits to Tra...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भेल दशहरा मैदान में नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित प्रदर्शनी का सफल समापन

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 07 Oct 2026, 11:53 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

3 से 7 अक्टूबर तक भेल दशहरा मैदान, गोविन्दपुरा में आयोजित नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित पाँच दिवसीय प्रदर्शनी का समापन हुआ, जिसमें पुलिस महानिदेशक ने आधुनिक पुलिसिंग और डिजिटल न्याय प्रक्रिया की सराहना की।

3 से 7 अक्टूबर तक भेल दशहरा मैदान, गोविन्दपुरा में नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित पाँच दिवसीय प्रदर्शनी का सफल समापन हुआ।

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने अवलोकन कर आधुनिक पुलिसिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान, फॉरेंसिक तकनीक एवं न्याय प्रक्रिया के सजीव प्रदर्शन की सराहना की।

14 विशेष जोन में BNS, BNSS एवं BSA के प्रावधानों को पुलिस, फॉरेंसिक, चिकित्सा, अभियोजन, न्यायपालिका एवं जेल प्रशासन की समन्वित कार्यप्रणाली के साथ प्रस्तुत किया गया।

प्रतिदिन 11:30, 1:00, 3:30 एवं 5:00 बजे सजीव नाट्य मंचन के माध्यम से CCTNS, ICJS, e-Prosecution, e-Forensics, e-Prisons, e-Courts एवं e-Summon सहित आधुनिक डिजिटल न्याय प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही NAFIS, 3D क्राइम सीन, FSL, Dial-112, साइबर सुरक्षा, 1930, e-Zero FIR, ऑपरेशन मुस्कान एवं महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई।

समापन अवसर पर आयोजन में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
📲Get App