🔥 TRENDING सिकंदरा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 13... * 1. नशा केंद्र में मौत, 70 भागे 2. क... PM Modi Celebrates Haryana's 60th Diam... President Droupadi Murmu arrives in Ha... मध्यप्रदेश की धरती पर पहली बार होगा रा... Chhattisgarh’s Saur Sujala Yojana Slas...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भाकियू टिकैत की शिकारपुर बैठक: संगठन विस्तार और बुलंदशहर में ट्रैक्टर रैली तथा महापंचायत की योजना
Local

भाकियू टिकैत की शिकारपुर बैठक: संगठन विस्तार और बुलंदशहर में ट्रैक्टर रैली तथा महापंचायत की योजना

✍️ Reporter: Sandeep Singh tevatiya 🗓 11 Sep 2026, 10:00 AM 👁 86
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने शिकारपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें संगठन विस्तार और किसानों पर मुकदमों तथा सरकारी विभागों में उत्पीड़न पर चर्चा हुई।

भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 10 सितंबर को नवीन अनाज मंडी स्थित किसान भवन, शिकारपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन के विस्तार, किसानों पर दर्ज मुकदमों, सरकारी विभागों में किसानों की समस्याओं और उत्पीड़न पर चर्चा हुई।

चौधरी योगेंद्र सिंह सलेमपुर ने आह्वान किया कि संगठन को अगले एक माह में गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर मजबूत किया जाए।

आगामी दिनों में जिला कलेक्टरट बुलंदशहर पर विशाल ट्रैक्टर रैली और महापंचायत का प्रस्ताव है। सभी किसान भाई तैयार रहें और WhatsApp, Facebook एवं अन्य सोशल मीडिया पर जारी होने वाली सूचना पर नजर रखें।

किसान-मजदूर के साथ अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से मजबूती से आवाज उठाएगा।

किसान एकता — जिंदाबाद! आपका एक शेयर किसी किसान की आवाज को मजबूत कर सकता है।
📲Get App