🔥 TRENDING Paul Lyngdoh Returns to Meghalaya Cabi... BMC Removes Dia Mirza’s Anti‑Firecrack... Shah Rukh Khan Returns to Mannat Balco... Bollywood Actors Share Their Diwali Fa... Shah Rukh Khan Reveals Why He Skips Re... BMC pulls Dia Mirza’s anti‑cracker Diw...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

भोजपुर में पटना एस टी एफ कि पुलिस ने गुप्त सुचना पर 19हजार 250कारतूस के साथ तीन हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Nov 2026, 04:28 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोजपुर जिला के कोईलवर थाना कि पुलिस और पटना एस टी एफ कि टीम ने थाना क्षेत्र कुल्हाड़ियां टोल प्लाजा के पास पास से तीन अंतराज्यीय हथियार तस्कर को 19हजार 250कारतूसऔर एक लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

भोजपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भोजपुर में पटना STF का बड़ा एक्शन 19 हजार 250 कारतूस के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास STF और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई । बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. STF और कोईलवर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर अवैध कारतूस का जखीरा बरामद हुआ है. पुलिस की संयुक्त टीम ने एक एसयूवी कार से 19,000 से अधिक कारतूस बरामद हुए हैं.कार्रवाई के दौरान तस्करों से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपितों में दो मुजफ्फरपुर और एक सिवान जिले का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद सभी कारतूस 7.65 एमएम के हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि कारतूस उत्तर प्रदेश से लाये जा रहे थे. इन्हें मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के इलाकों में खपाने की योजना थी.पुलिस को पहले ही सूचना मिली थी कि एक कार में कुछ सप्लायर भारी मात्रा में अवैध कारतूस लेकर बिहार आने वाले हैं. सूचना की जांच कराकर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने रविवार से ही निगरानी और घेराबंदी शुरू कर दी थी. हालांकि तस्कर की रात वाराणसी में ही रुक गये. उनके बिहार में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम अलर्ट हो गयी.इसी बीच सुचना मिलते ही कोईलवर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मनभावन मोड़ के पास मोर्चा संभाल लिया. जैसे ही तस्करों की कार वहां पहुंची, पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस से घिरा देख कार सवार तस्करों ने भागने का प्रयास किया. गाड़ी मोड़ने के दौरान पीछे से आ रही कार में टक्कर मार दी. इसके बाद आगे भागने की कोशिश में सामने से आ रही कार को भी टक्कर मार दी.
हादसे में दोनों कारों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद पुलिस ने एसयूवी में सवार तीनों आरोपियों को दबोच लिया. सदर एसडीपीओ-2 रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि ''तस्कर काफी सतर्कता बरत रहे थे. वे अपने साथ मोबाइल फोन, जीपीएस या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे, ताकि उनकी लोकेशन और गतिविधियों का पता नहीं चल सके.तलाशी के दौरान एक आरोपित की कमर से लोडेड पिस्टल बरामद हुई. पूछताछ में तीनों ने इस धंधे में अपनी पेशेवर संलिप्तता भी स्वीकार की है. भारी मात्रा में कारतूस की बरामदगी के बाद दोपहर में एसटीएफ के एसपी, डीएसपी साथ ही एमआईए के अधिकारी भी पटना से कोईलवर पहुंचे और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की. पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपितों के आपराधिक इतिहास के साथ उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है. कारतूस के सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में भी पुलिस जुटी है. देर शाम तक आरोपियों से पूछताछ भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित कर रहे हैं।
📲Get App