🔥 TRENDING India ranks fifth globally for Avenger... Hanuman Ansh completes 54 days in thea... Power Mech Projects shares rise 3% aft... RBI's Leeway to Hold Rates Steady Shri... Revanth Reddy says Shiva is god of the... Andhra Pradesh Announces October 2026...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की बैठक को किया संबोधित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Sep 2026, 02:32 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सभी प्रदेशों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों को संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के दिए दिशा-निर्देश

नई दिल्ली। भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रदेशों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संबोधित किया।
बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, प्रदेशों में पार्टी की गतिविधियों तथा संगठनात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी प्रदेश प्रभारियों एवं सह प्रभारियों को संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान प्रदेश स्तर पर चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की प्रगति, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। भाजपा नेतृत्व ने संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।
📲Get App