🔥 TRENDING Odisha Cabinet Greenlights Recruitment... Babushaan to Star in New Film 'Nabarup... Andhra Pradesh to Enact Investors Prot... Man Divorces Wife Abroad, Remarries in... GMR Group Plans 500‑Acre Aviation and... SSR Launches Across 13 States, 3 UTs;...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

भाजपा ने एटा में चार नए विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की, संगठन को सुदृढ़ करने का नया कदम

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 12 Nov 2026, 03:56 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय जनता पार्टी के उच्चतम नेतृत्व ने एटा जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की, जिससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया गया।

एटा – भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनपद एटा के चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों के लिए नए विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

नियुक्ति सूची के अनुसार मारहरा से श्री रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, एटा सदर से श्री अवध सिंह जी, अलीगंज से श्री डी. एस. लोधी तथा जलेसर से श्री अनिल पुंढीर जी को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के पश्चात सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनसे अपेक्षा जताई गई कि वे संगठन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

इन नियुक्तियों को जनपद में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें नवनियुक्त प्रभारियों की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर रहेंगी।

रिपोर्ट – शैलेश गुप्ता महाजन, जिला न्यूज़ रिपोर्टर 24 एटा।
📲Get App