🔥 TRENDING Andhra Pradesh CM Starts Two-Day Delhi... Andhra Pradesh Cabinet Approves New Po... Gujarat Woman Escapes Forced Bigamy, R... Kulgam Police seized 25 bottle of code... Senior Congress leader and former Amre... Lobbying Intensifies for Nobel Peace P...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

भाजपा के ‘पाप का घड़ा’ 2027 में जनता फोड़ेगी : श्याम लाल पाल

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 08 Oct 2026, 10:18 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पीडीए के सम्मेलन में श्याम लाल पाल ने कहा कि 2027 में भाजपा जनता के प्रति जवाबदेह होगी।

सलेमपुर, देवरिया। समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुधवार को सलेमपुर स्थित ओम मंडपम मैरिज हाल में हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ मतदान कर सपा की सरकार बनाने का काम करेगी। श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कन्या धन योजना के तहत 20 हजार रुपये देने का कार्य किया था।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्याम लाल पाल ने सेक्टर प्रभारियों और जोन प्रभारियों को मंच पर बुलाकर उनका माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ की।सम्मेलन को संबोधित करते हुए सलेमपुर सांसद रामाशंकर राजभर ने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में 26 हजार स्कूल बंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि बंद पड़े स्कूलों को दोबारा खुलवाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरेराम यादव ने की, जबकि संचालन मंजूर आलम और मंजूर हसन ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर व्यास यादव, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, खोखा सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव, रामप्रकाश यादव, विजय यादव, श्यामदेव यादव, पवन प्रधान, नागेंद्र पासवान, जैनुल अख्तर, जामवंत विश्वकर्मा, योगेश यादव, गोरख यादव, धीरेंद्र सिंह ‘धीरू’, टुन्ना वर्मा, वीरेंद्र यादव, विकास सिंह, अशोक यादव, देशराज यादव, बाबूलाल यादव, चंद्रपाल यादव, जुबैर अहमद, नुरुद्दीन, शाकिर लारी, भीम सिंह, अरशद सिद्दीकी, मालवीय प्रसाद निर्मल, विमलेश पाल, अरविंद गौड़, रंजना भारती, राजकुमार गौड़, मंसूर अली, सौरभ यादव, मिथिलेश यादव, आलोक यादव, रामनारायण यादव, प्रज्ञानंद चौधरी, प्रदीप यादव, प्रमोद गौतम, हरेराम आर्य, सदानंद कुशवाहा, अवनीश ‘गोलू’, रामप्रताप यादव, हरेंद्र गौड़, सोनू पांडेय, मनोज लारी, धर्मेंद्र सोलंकी, मनोज यादव, श्याम बहादुर, खुर्शीद अंसारी, संतलाल राजभर, मुकेश राजभर, दीनानाथ राजभर, हनीफ, अवधेश यादव और मान सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App