राजनीति
भाजपा के अनुज माहेश्वरी ने सहसवान में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन, स्थानीय प्रत्याशी को टिकट की वकालत
विधानसभा चुनाव के नजदीक सहसवान (113) में भाजपा के अनुज माहेश्वरी ने दीपावली स्नेह मिलन एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग प्रमुख रही।
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सहसवान (113) विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों में तेज़ी आई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं स्थानीय नेता अनुज माहेश्वरी ने अपने आवास पर दीपावली स्नेह मिलन एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नीरज सक्सेना ने की। उपस्थित वक्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने एक स्वर में सहसवान से स्थानीय प्रत्याशी को टिकट मिलने की पुरजोर वकालत की।
वार्ता के दौरान जब अनुज माहेश्वरी से उम्मीदवारी को लेकर प्रश्न पूछे गये, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और यदि शीर्ष नेतृत्व उन्हें चुनावी मैदान में उतारता है, तो वे पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगे। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय टिकट की मांग किसी का विरोध नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने का प्रयास है।
कार्यक्रम में 13 नवंबर से उनके आवास पर आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण भी दिया गया और सभी नेताओं ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने का संकल्प लिया।