Politics
भाजपा जनकल्याण मंच प्रदेश अध्यक्ष भीषम सिंह खड़गवंशी ने हसनपुर के महमूदाबाद में किया जनसंपर्क
भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष भीषम सिंह खड़गवंशी ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के महमूदाबाद गांव में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर आगामी चुनावों को लेकर समर्थन मांगा।
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र 42 के गांव महमूदाबाद में भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष भीषम सिंह खड़गवंशी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने गांव में घर-घर जाकर ग्रामवासियों एवं युवाओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी चर्चा की गई।
भीषम सिंह खड़गवंशी ने ग्रामीणों से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से अपनी टिकट की दावेदारी को लेकर भी ग्रामीणों से संवाद साधा और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान देवेन्द्र सिंह, कमल सिंह, पिंटू सिंह, सरदार सिंह, उमेश राणा, गौरव राणा और जितेन्द्र राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और विकास के लिए सुझाव दिए।