🔥 TRENDING Delhi Fire Tragedy: Four Lives Lost in... કડી તાલુકા યશવંતપુરા ગ્રામ પંચાયત ખાતા... Chicken prices surge across Telangana... Andhra Pradesh Unveils Plans for World... Andhra Pradesh Gram Panchayat Election... Congress Leader Rahul Kharge Accuses N...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सगीर अहमद का वसीम खान के आवास पर भव्य स्वागत

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 29 Nov 2026, 02:55 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर काम करने का लिया गया संकल्प

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सगीर अहमद का वसीम खान के आवास पर भव्य स्वागत

एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर काम करने का लिया गया संकल्प

रामपुर से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​रामपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सगीर अहमद का उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य वसीम खान के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य वसीम खान ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करना है और जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा को अधिक से अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मोर्चे के सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर चलना होगा और पार्टी की नीतियों पर चलते हुए प्रधानमंत्री के मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना होगा।
​स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सगीर अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और संगठन की मजबूती के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगे।
​इस स्वागत समारोह के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कई स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App