🔥 TRENDING Sant Premanand Maharaj’s Disciple Foun... ISRO Satellite Shows Monsoon Retreat O... Teen prodigy Vanshika sets 10 world re... Hotel Room Assault Video Goes Viral in... CBI Takes Over Bhilai Steel Plant Scra... નકલી SOG ગેંગ ઝડપાઈ
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

भगवां पुलिस ने दहेज हत्या मामले में ₹2000 के इनामी चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 29 Sep 2026, 11:16 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना भगवां पुलिस ने ग्राम टिगरी में हुई महिला की हत्या एवं दहेज मृत्यु प्रकरण में फरार चल रहे ₹2000 के इनामी चौथे आरोपी महेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

थाना भगवां पुलिस ने हत्या एवं दहेज मृत्यु के एक सनसनीखेज मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा इस मामले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ₹2000 के इनाम की घोषणा की गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र अहिरवार पिता रामा अहिरवार, निवासी ग्राम टिगरी थाना भगवा के रूप में हुई है।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब थाना भगवां क्षेत्र के ग्राम टिगरी में कुंए में एक महिला का शव मिला था। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद थाना भगवा में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या एवं दहेज मृत्यु का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी महेंद्र अहिरवार को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़ामलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, उप निरीक्षक एम.एल. मराबी, उप निरीक्षक खुमान सिंह, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक शैलेंद्र, आरक्षक शीलेंद्र, सत्येंद्र कुमार एवं महिला आरक्षक रेवती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📲Get App