स्वास्थ्य
भागलपुर: मायागंज अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर के क्लिनिक में किया हंगामा
भागलपुर के मायागंज अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके निजी क्लिनिक में शव रखकर हंगामा और तोड़फोड़ की।
भागलपुर के मायागंज अस्पताल में प्रसव के दौरान अनुमेहा प्रिया नामक महिला की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने तिलकामांझी-कटहलबाड़ी स्थित डॉ. अनुपमा सिंह के निजी क्लिनिक में महिला के शव को रखकर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण अनुमेहा प्रिया की जान गई है। उन्होंने क्लिनिक में मौजूद चिकित्सा उपकरणों और अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
आक्रोशित परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। घटना के बाद क्लिनिक के आसपास तनाव का माहौल बना हुआ है।