अपराध
भागलपुर: जमीन विवाद में देवर ने ही दी बहन-सास को गोली, कबीर आश्रम के पास हुई हत्या
बिहार के भागलपुर जिले में शनिवार की सुबह जमीन विवाद के चलते एक बहन-सास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने ही देवर पर अपराध करने का गंभीर आरोप लगाया है।
बिहार के भागलपुर जिले में शनिवार की सुबह जमीन विवाद ने एक बार फिर खून के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज महेशपुर स्थित कबीर आश्रम के पास सुबह-सुबह गोलियों की तड़-तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थितियों का जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने नंदलाल यादव उर्फ नंदू यादव को गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस बल मौके पर जमा हो गए। घटनास्थल से मृतक का शव बरामद कर लिया गया है।
मृतक नंदलाल यादव की पत्नी ने इस घटना के संबंध में अपने ही देवर शंभू यादव पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि यह घटना जमीन विवाद को लेकर हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।