🔥 TRENDING ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੰਢਾਂ ਲੱਦੀਆਂ ਬੇਰੋਕ ਟਰਾਲੀਆਂ... Shiromani Akali Dal launches door‑to‑d... Villagers in Nangal, Punjab protest ag... AI to reshape business in Ludhiana as... एटा में व्यापारी यूपीआई पर प्रस्तावित... ભુજ મિર્ઝાપુર હાઇવે પાસ ભગવતી પેટ્રોલ...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भागलपुर बियाडा में गंगा पर 1000 सीटर वेसल का संचालन शुरू, बाबूपुर घाट पर होगी वाहनों की आवाजाही ।भागलपुर व‍िक्रम‍श‍िला पर सेतु बंद तो गंगा बनेगी सहारा।

✍️ Reporter: Abhishek Kumar Pandit 🗓 01 Oct 2026, 11:10 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर के बियाडा में गंगा नदी पर 1000 सीटर बड़े वेसल के संचालन की तैयारी पूरी हो चुकी है। बाबूपुर घाट पर वाहनों के लिए अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था की जाएगी।

विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच गंगा नदी जलमार्ग से आवागमन का मुख्य साधन बनेगी। जिला प्रशासन ने यात्रियों और वाहनों के लिए बियाडा व बाबूपुर घाट से बड़े वेसलों के संचालन की पूरी तैयारी कर ली है।
उत्तर और पूर्वी बिहार को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन कार्य को लेकर 30 सितंबर की मध्य रात्रि से बंद होने के बाद गंगा नदी ही भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन का सबसे मजबूत और वैकल्पिक माध्यम बनेगी। जलमार्ग से मुसाफिरों और मालवाहक वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी पूरी कर ली है।
पूरी कार्ययोजना के तहत बियाडा से यात्री वेसलों को रवाना किया जाएगा, जबकि बाबूपुर गंगा घाट से बड़े मालवाहक वेसलों का संचालन होगा। बियाडा घाट से चलने वाले छोटे वेसल में 200 से 300 मुसाफिर और बड़े वेसल में एक हजार से अधिक यात्रियों को ढोने की क्षमता होगी। यात्रियों के दबाव को देखते हुए जहाजों की संख्या में तत्काल बढ़ोतरी की जाएगी

बियाडा में अत्याधुनिक जेटी और अप्रोच प्लेटफॉर्म का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है, ताकि एक साथ तीन से चार बड़े वेसल घाट पर ठहर सकें और यात्रियों को चढ़ने-उतरने में कोई असुविधा न हो। प्रशासन के रूट चार्ट के मुताबिक, रोजाना सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे के व्यस्ततम समय में तीन से चार बड़े यात्री वेसल बियाडा से नवगछिया की ओर रवाना किए जाएंगे। इसके बाद दिनभर यात्रियों के प्रवाह और मांग के अनुरूप फेरे तय किए जाएंगे।
📲Get App