🔥 TRENDING ECI Receives 5.43 Lakh Form‑7 Applicat... Andhra Pradesh CM YS Jagan warns arres... जोधपुर: मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित माँ चामु... Cloth merchant shot during robbery att... दिल्ली-एनसीआर की खस्ताहाल सड़कें और भा... Four Arrested After Attempted Robbery...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भिंड में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप!

✍️ Reporter: ashif 🗓 15 Oct 2026, 10:44 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भिंड में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप! जांच की मांग से गरमाया मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले की गोहद तहसील के ग्राम जिम्मेदारपुरा में घर पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने करतार सिंह पर 10–15 लोगों और अपने भाई-भतीजों के साथ मिलकर घर पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है।

दूसरे पक्ष पर भी लगाए गंभीर आरोप!

शिकायतकर्ता का दावा है कि घटना के बाद दूसरे पक्ष द्वारा अपने ही भाई को गोली मारकर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता ने अपने ताऊ बकेल सिंह, बड़े भाई ध्यानेन्द्र और पिता रामनिवास उर्फ गुड्डू के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने की आशंका भी जताई है।

📍 भिंड, मध्य प्रदेश।
SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार!

मामले में शिकायतकर्ता ने भिंड पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आए और किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई न हो।

आखिर जिम्मेदारपुरा में सुबह-सुबह क्या हुआ? फायरिंग के आरोपों और दोनों पक्षों के दावों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
महत्वपूर्ण सूचना: यह खबर शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। Need24news इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
📲Get App