🔥 TRENDING बिरामी में इतिहास रचा कुंवर महिपाल सिं... J&k chief minister Omar Abdullah and K... शिवाजी इंटर कॉलेज, खुखुंदू में पीईटी प... बालोतरा वार्ड नं 53 में सड़क एवं सीवरे... औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल हो... औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल हो...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास सरकारी अधिकारी बनकर सोना कारोबारी से दो किलो सोना ठगी मामले में ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Nov 2026, 04:13 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भभुआ रेलवे स्टेशन के पास सरकारी अधिकारी बनकर एक सोना कारोबारी से दो किलो सोना ठगी करने वालेको रेल पुलिस ने उतर प्रदेश केबरेली जिले के तीन आरोपियो को ठगी गई 612ग्राम सोना के साथ गिरफ्तार किया

भभुआ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास सरकारी अधिकारी बनकर एक सोना कर्मचारी से करीब दो किलो सोना ठगी करने के मामले में रेल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लुट के 612 ग्राम सोना भी बरामद किया गया है।

मामले में जानकारी देते हुए रेल डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी संजय कुमार खंडेलवाल ने रेल थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका एक कर्मचारी कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से वापस लौट रहा था। इसी दौरान भभुआ रोड स्टेशन के पास कुछ अज्ञात लोगों ने खुद को सरकारी पदाधिकारी बताकर कर्मचारी को अपने झांसे में ले लिया और उसके पास मौजूद करीब दो किलो सोना लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद रेल थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 612 ग्राम सोना बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही शेष सोने की बरामदगी को लेकर भी जांच जारी है।
बाईट गुलशन कुमार रेल डीएसपी
📲Get App