🔥 ट्रेंडिंग ಬರ ಪೀಡಿತ ತಾಲೂಕು ಪಟ್ಟಿಗೆ ಕಾಗವಾಡ ಸೇರ್ಪಡೆ... હિંમતનગર નજીક કાટવાડ ગામમાં પરિણીતાનો... ನೀರು ಇದ್ದರಷ್ಟೇ ತಮಿಳುನಾಡಿಗೆ ನೀರು: ಸಿಎಂ... लगभग आधे भारतीय रात्री यात्रा धार्मिक... आईएमडी ने सिखिम में भारी बारिश की चेता... सिक्किम ने गणेश चतुर्थी बम्पर लॉटरी के...
24 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बगोदर अनुमंडल के तीन बिजली सब स्टेशनों में दो दिन बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
स्थानीय

बगोदर अनुमंडल के तीन बिजली सब स्टेशनों में दो दिन बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

✍️ रिपोर्टर: Deepak Kumar Jha 🗓 24 सित. 2026, 07:22 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बगोदर प्रखंड के खम्भरा, अम्बाडीह और मुंडरो बिजली सब स्टेशनों से जुड़े गांवों में 25 और 26 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

बगोदर प्रखंड के खम्भरा बिजली पावर सब स्टेशन, अम्बाडीह बिजली सब स्टेशन और मुंडरो बिजली सब स्टेशन में आगामी दो दिनों के लिए बिजली आपूर्ति सेवा बंद रहेगी। इस कारण इन तीनों सब स्टेशनों से जुड़े गांवों में दो दिनों तक बिजली बाधित रहेगी।

इस संबंध में बगोदर-सरिया अनुमंडल बिजली विभाग के एसडीओ राकेश कुमार के द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया है। पत्र के अनुसार, इन तीनों सब स्टेशनों में सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यह बिजली आपूर्ति बाधित रहने की अवधि 25 सितंबर और 26 सितंबर, दो दिनों के लिए निर्धारित की गई है। विभाग ने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है।
📲Get App