🔥 TRENDING Florida’s Top 27 Films Spotlight Saras... Manipur Government Says It Will Take N... Manipur Governor Urges Enhanced TB Det... US-Backed Digital Archiving Workshop C... West Indies coach Daren Sammy says tea... Tripura to launch digital platform int...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बेगूसराय: जमीन विवाद में डीसीएलआर कोर्ट के आदेश पर कब्जा करने पहुंची पुलिस, दूसरे पक्ष का विरोध

✍️ Reporter: Amit Kumar 🗓 04 Oct 2026, 01:20 PM 👁 21
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेगूसराय जिले के कोरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति है। एक पक्ष डीसीएलआर कोर्ट के आदेश पर पुलिस बल के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचा, जबकि दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया है।

बेगूसराय जिले के हैबतपुर पंचायत के कोरिया गांव में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक पक्ष डीसीएलआर कोर्ट से प्राप्त आदेश के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन पर कब्जा करने पहुंचा।

वहीं, दूसरे पक्ष का दावा है कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है और वे कई वर्षों से इसका उपयोग कर रहे हैं, जिसके संबंध में उनके पास कागजात भी मौजूद हैं। दूसरे पक्ष का आरोप है कि उन्हें रविवार शाम 6 बजे के बाद नोटिस मिला और सोमवार को ही पहले पक्ष के साथ पुलिस बल जमीन पर कब्जा करने आ गया। उनका कहना है कि उन्हें पदाधिकारियों द्वारा कोई समय नहीं दिया गया और पदाधिकारियों की मिलीभगत से पैसे के बल पर कब्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी ओर, डीसीएलआर कोर्ट का आदेश लेकर पहुंचे पक्ष का कहना है कि उन्होंने यह जमीन खरीदी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत वे अपना अधिकार जता रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी बनी रही।
📲Get App