Crime
बागपत पुलिस का बड़ा एक्शन, टटीरी चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
बागपत के अहमदशाहरपुर पड़ड़ा में लगातार तीन दिन हुए सांप्रदायिक झगड़ों के मामले में बागपत पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है.
टटीरी चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सीमा सिंह समेत चौकी पर तैनात सभी 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है पुलिस के मुताबिक, 18, 19 और 20 अक्टूबर को गांव में झगड़े हुए क्षेत्राधिकारी नगर की रिपोर्ट के आधार पर ड्यूटी में प्रथम दृष्ट्या लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सीमा सिंह समेत टटीरी चौकी के 14 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया एसपी पूर्णेंदु सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही न बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता के निर्देश दिए हैं.