🔥 TRENDING लोणावळ्यात मोठी कारवाई Pratibha Singh urges EC to block parti... Himachal Pradesh to Get 1,500 New Elec... Uttarakhand Removes 17 Lakh Voters Aft... Uttarakhand CM Claims State Economy Ex... EC Launches Camps, House Visits to Tra...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बागपत में प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष सेवा संकल्प पर आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा'

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 07 Oct 2026, 11:45 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बागपत जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित की गई।

बागपत जनपद में आज आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी एवं ओजस्वी संबोधन को सुना, जिसमें सेवा, सुशासन, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने की प्रेरणा दी गई।

तत्पश्चात ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सम्मिलित होकर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाया गया। यह यात्रा सेवा की उस भावना का प्रतीक है, जिसमें राष्ट्र प्रथम और जनकल्याण सर्वोपरि है।

कार्यक्रम में मा० विधायक श्री योगेश धामा, जिला अध्यक्ष श्री नीरज शर्मा, पूर्व विधायक श्री लोकेश दीक्षित तथा ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता साथी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
📲Get App