🔥 ट्रेंडिंग त्रिपुरा सीएम ने अमताली में सामुदायिक... हिमाचल में पुलिसकर्मी को तेज गति से आय... दिल्ली में बिजली गुल दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत ख़राब’,... दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' बनी रही... त्रिपुरा सीएम ने विपक्षी रोड ब्लॉक पर...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

बागपत में केस दर्ज, पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला; जांच जारी

✍️ रिपोर्टर: Neeraj goswami 🗓 23 अक्टू. 2026, 11:18 PM 👁 24
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बागपत में केस दर्ज, पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला; जांच जारी

10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और घर पर फायरिंग: अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के एक गांव से गंभीर मामला सामने आया है। 10वीं कक्षा की एक छात्रा से गांव का ही नितिन नाम का युवक काफी समय से रास्ते में छेड़छाड़ कर रहा था, जिससे परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया था। बुधवार को जब छात्रा को दोबारा रोका गया और परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके घर के बाहर आकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी नितिन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
शहर कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती छानबीन में यह मामला आपसी प्रेम-प्रसंग और बातचीत के विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।
📲Get App