🔥 TRENDING अररिया के 70 वर्षीय साधु की दान भूमि क... Prof S Gurumurthy Criticises Tamil Nad... Aide of Former Tamil Nadu Minister KN... અમરેલીમાં દુધાળા ગામની ગૌચર જમીન પર ધો... Six Ujjain Tehsildars Fined for Five-Y... Bhopal Faces Highest TB Burden in Madh...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बगहा उपकारा में अहले सुबह पुलिस ओर अनुमंडल प्रशासन की टीम ने किया छापेमारी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Nov 2026, 11:35 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बगहा उपकारा में शुक्रवार को अहले सुबह पुलिस और अनुमंडल प्रशासन कि टीम ने ने औचक छापेमारी किया।छापेमारी में किसी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है

बगहा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बगहा उपकारा में अहले सुबह पुलिस-प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, सभी वार्डों और बैरकों की हुई तलाशी
बगहा। बगहा उपकारा में शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस और अनुमंडल प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। अभियान का नेतृत्व एसपी राजेश कुमार, एसडीएम चांदनी कुमारी और एसडीपीओ निहार भूषण ने किया।
इस दौरान अधिकारियों ने जेल के सभी वार्डों, बैरकों और बंदियों के रहने वाले स्थानों की सघन तलाशी ली। साथ ही जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जांच की। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और किसी भी संभावित गड़बड़ी पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह औचक अभियान चलाया गया। छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।
📲Get App