🔥 TRENDING ప్రతిపక్షంలో ఉన్న అభివృద్ధే ధ్యేయంగా ప... વર્ચ્યુઅલ માધ્યમથી PM કિસાન સન્માન નિધ... उरई में बिजली विभाग का डोर-टू-डोर अभिय... जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने करौली... 70 करोड़ की निवेश ठगी में बड़ा एक्शन!... अंबेडकरनगर में UPSSSC PET परीक्षार्थिय...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बगहा में बच्चों ने अखिल भारतीय सुरक्षित बचपन अभियान के तहत निकली रैली, सुरक्षित बचपन और बाल संरक्षण का दिया संदेश

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 30 Oct 2026, 02:30 PM 👁 17
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी से अमित कुमार की रिपोर्ट! बगहा में बच्चों ने सुरक्षित बचपन अभियान के तहत रैली निकाली! बाल अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक किया और सुरक्षा की अपील की शिक्षा विभाग के निर्देश पर सुरक्षित बचपन अभियान के तहत प्लस टू पीएम श्री डीएम एकेडमी माध्यमिक विद्यालय, बगहा-एक के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया! बच्चों ने हाथों में जागरूकता का संदेश लेकर और नारे लगाकर लोगों से बाल अधिकारों का सम्मान करने तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की!उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित माहौल देना और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करना सामूहिक जिम्मेदारी है. इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है! जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है!इस रैली में विद्यालय के शिक्षक वाल्मीकि दुबे, रूपेश कुमार पाठक, देवीदत्त मालवीय, अमित कुमार गुप्ता, संजीव ठाकुर, दयाशंकर प्रसाद, मुनीर आलम, एकता कुमारी और तमन्ना खातून सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद रहे! कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बाल सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े संदेशों के जरिए लोगों को जागरूक किया! विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य बच्चों के अनुकूल और सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए समाज को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग करना रहा!
📲Get App