🔥 TRENDING તાતિયાણા ગામ થી મોટી સંખ્યામાં ગૌભક્ત... Denmark’s Foreign Minister Visits Karn... બ્રેકિંગ ન્યૂઝ | અમદાવાદ અમદાવાદ એરપોર... Cyber-fraud suspect Pratap Das injured... નાયબ મુખ્યમંત્રી શ્રી હર્ષભાઈ સંઘવી છો... Bisleri faces second prosecution after...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बागी सदस्य लेकर पहुंच े MLA की थानेदार से 'भिड़ंत', ऐस े पूरा हुआ '36 का आंकड़ा'

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 28 Nov 2026, 11:04 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बती देवी ने घूंघट निकालकर प्रशासन की बत्ती बुझा दी। तीन बार पर्चा भरा और प्रधान बन गईं। भाजपा के सदस्य का कांग्रेस से पर्चा भरान े ले जा रहे विधायकजी थानेदार से भिड गए और बहुमत न होने पर बहू को जिला प्रमुख बनान े लायक मत दिलान े वाले राठौड़जी का जाद ू डिकोड हो गया।

राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में...

1. घूंघट के आग े प्रशासन की 'बत्ती गुल'

मशहूर गीतकार समीर ने 1993 में फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' मे ं गीत लिखा था। गीत का मुखड़ा था- घूंघट की आड ़ से दिलबर का दीदार अधूरा रहता है..

डीग की बृजनगर पंचायत समिति के प्रधान के लिए घूंघट में खेला हो गया। यहा ं बती कुमारी ने पहले कांग्रेस से पर्चा भरा। कांग्रेस के पूर्व विधायक वाजिब अली पर्दानशीन बती कुमारी को लेकर आए और कांग्रेस की ओर से पर्चा दाखिल कराया।
📲Get App