🔥 TRENDING भैरमगढ़ में ग्राम सभा की विशेष बैठक: न... Yanadi and Chenchu Tribes in Andhra Pr... Andhra Pradesh Boosts Dearness Allowan... શિહોરી ગ્રામ પંચાયતમાં વિકાસ અને જનહિત... Gujarat Giants Drop Danni Wyatt-Hodge,... NPCIL and GSECL Sign MoU to Scout New...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

बाढ प्रभावित किसानों को मिलेगा फ़सल नुकसान का मुआवजा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Oct 2026, 01:35 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया में भाजपा संसद संजय जायसवाल ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा की बाढ़ से हुई फसल नुकसान का मुआवजा किसानों को मिलेगा

बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी घोषणा, फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा

बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिलेगा मुआवजा
बेतिया पश्चिम चंपारण जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बड़ी घोषणा की है। बेतिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे की राशि दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सांसद ने बताया कि नेपाल में त्रिशूली नदी के जलस्तर में वृद्धि और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर आ गई थीं। इसका असर पश्चिम चंपारण जिले में भी देखने को मिला। जिले में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण चंपारण तटबंध पर दबाव बढ़ गया और तटबंध के टूटने के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई।

चंपारण तटबंध टूटने की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं बेतिया जिले के बैरिया प्रखंड स्थित फुलियाखाड़ पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने चंपारण तटबंध का हवाई निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल्द से जल्द तटबंध की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत राशि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि दशहरा से पहले सभी बाढ़ पीड़ितों के बैंक खातों में निर्धारित सहायता राशि भेज दी जाएगी।

इसी क्रम में अब बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किसानों को राहत देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। इससे बाढ़ से फसल बर्बाद होने के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

बाइट संजय जसवाल, बीजेपी सांसद बेतिया प. चम्पारण
📲Get App