🔥 TRENDING नवरात्रि मेले में हाट पर भक्तों की भीड... NH 458 हाईवे बस्सी चौराहे से कृषि मंडी... छोटी दुर्गा पंडाल की मोहक लाइटिंग ने आ... गया रेलवे स्टेशन पर दुर्गा पंडाल की सज... आज विधानसभा रामगढ़ में पंचायत चुनाव को... नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नाटी इमली...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बुंडू के प्रसिद्ध दशम फॉल में एक दर्दनाक हादसा हो गया।

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 19 Oct 2026, 10:26 PM 👁 24
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बुंडू न्यूज़ रांची

बिहार के दानापुर से अपने ममेरे भाई के साथ रांची दुर्गा पूजा देखने आया एक युवक दशम जलप्रपात में डूब गया।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 5 बजे दोनों भाई दशम फॉल के ऊपरी हिस्से में जंगल की तरफ फोटोशूट करने गए थे। जैसे ही ममेरा भाई फोटो लेने लगा, पलक झपकते ही दूसरा भाई गायब हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पर्यटक मित्र और दशम फॉल थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही बुंडू एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और खोजबीन में जुट गए।
रात भर काफी खोजबीन की गई लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह से फिर स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन शुरू की गई।
काफी मशक्कत के बाद सोमवार शाम लगभग 4 बजे स्थानीय गोताखोरों ने युवक का शव बरामद कर लिया
24 घन्टे के अंदर शव को निकाल लिया गेया
📲Get App