🔥 ट्रेंडिंग रहरिया के समाजसेवी महेश्वरी यादव का नि... अशोकनगर में पीएम श्री विद्यालयों की प्... વિરમગામ તાલુકાના ઓગણગામમાં મારામારી અન... कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पूर्णि... ग्वालियर में अवैध पटाखों के भंडारण पर... पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्री...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बच्चों के विवाद में दो पक्षों के छह लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

✍️ रिपोर्टर: Ajay Kumar Giri 🗓 25 अक्टू. 2026, 09:41 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा, सुलतानपुर। कोइरीपुर के हनुमाननगर में शुक्रवार देर शाम बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद विपिन कुमार (18) की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में एक पक्ष से फूलचंद्र (60) पुत्र नोखईराम, विपिन कुमार (18), दिलीप कुमार (25), राशी (14) और राजकुमार (25), सभी निवासी हनुमाननगर, कोइरीपुर शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से किशन (22) पुत्र लालचंद्र गौतम घायल हुआ है।

इस संबंध में चांदा थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App