🔥 TRENDING Three Burned in Gas Cylinder Leak Fire... Congress MLA Arif Masood Calls for Pro... Loud DJ Music Sparks Fight in Sadar Vi... જામનગર યાર્ડમાં 30 તમિલનાડુ વેપારીઓએ સ... वाराणसी में सपा की बड़ी जीत: पीएम मोदी... એકતાનગરમાં પ્રવાસીઓ માટે ‘રેઈન ફોરેસ્ટ...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अवैध शराब के खिलाफ रामनगर पुलिस का शिकंजा, 66 डिब्बे

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif 🗓 29 Oct 2026, 04:52 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अवैध शराब के खिलाफ रामनगर पुलिस का शिकंजा, 66 डिब्बे महुआ लाहन जब्त

रामनगर पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 28 अक्टूबर को की गई कार्रवाई में कुल 66 डिब्बे महुआ लाहन जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान न्यू कॉलोनी पौराधार निवासी पिंकू कोरबा के कब्जे से 35 डिब्बे, काली बस्ती राजनगर निवासी रोशनी चौधरी से 3 डिब्बे (9 किलोग्राम) और वार्ड क्रमांक 12 छलका टोला राजनगर निवासी खेलन बाई के कब्जे से 28 डिब्बे महुआ लाहन बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में की गई।

#RamNagarPolice #AnuppurPolice #IllegalLiquor #Anuppur #BSP24News
📲Get App