🔥 TRENDING Iltija Rebuts NC Over Geelani Granddau... India and Philippines Forge Deep Strat... Faf du Plessis says Virat Kohli has ma... India beaten 3-0 by New Zealand in sec... Harmanpreet Kaur Calls for Expanded Op... झारखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 'रन फ...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शनी में युवा वैज्ञानिकों का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा और नवाचार की झलक

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 15 Nov 2026, 02:44 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शनी में युवा वैज्ञानिकों का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा और नवाचार की झलक

अंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शनी में युवा वैज्ञानिकों का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा और नवाचार की झलक

लोकेशन – बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
संवाददाता – रवि तिवारी।

बिलासपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2026 को बिलासपुर में अंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में CBSE, CG बोर्ड सहित विभिन्न मान्यता विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में ABM पब्लिक स्कूल की सहभागिता भी विशेष रूप से रही।
मिडिल स्तर पर पहली बार आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी में युवा वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर और विभिन्न प्रयोग आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समस्याओं के समाधान से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए। प्रदर्शनी देखने पहुंचे अभिभावकों, अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

इस आयोजन में सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल मंगला, किड्स वर्ल्ड,सनराइज पब्लिक स्कूल सरकंडा, कर्नल अकेडमी मंगला सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के आधुनिक भारत और विकसित भारत के सपने को अपने वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से साकार करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मिशन, कोनी,बिलासपुर से स्वामी चिदविलासनन्द की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में �
📲Get App