🔥 TRENDING Probe Lapses Enable Drug Offenders to... MCOCA invoked against 23 Piwal gang me... Delhi Deploys Security Personnel Acros... Fire Breaks Out Late Sunday Night in B... Gangster Gurwinder Singh Afridi Arrest... Mother and Daughter Arrested in Kolkat...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिस लाइन्स उरई में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
Sports

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिस लाइन्स उरई में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Sep 2026, 06:20 AM 👁 97
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मूक-बधिर व्यक्तियों एवं बच्चों की समस्याओं को समझने के लिए पुलिस कर्मियों को दिया गया सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण

उरई, जालौन। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स उरई में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की अध्यक्षता में एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को मूक-बधिर व्यक्तियों एवं बच्चों से प्रभावी ढंग से संवाद स्थापित करने के लिए सांकेतिक भाषा की जानकारी देना रहा। कार्यशाला के दौरान पुलिस कर्मियों को बताया गया कि ड्यूटी के दौरान यदि किसी मूक-बधिर व्यक्ति अथवा बच्चे से संपर्क होता है, तो सांकेतिक भाषा के माध्यम से किस प्रकार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को समझा जा सकता है।
प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा के विभिन्न आवश्यक संकेतों एवं संवाद की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के साथ संवेदनशीलता, धैर्य एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हुए उनकी बात को समझना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यशाला के माध्यम से पुलिस कर्मियों को समावेशी पुलिसिंग और बेहतर जनसंपर्क के लिए आवश्यक व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई, ताकि जरूरत पड़ने पर मूक-बधिर व्यक्तियों को पुलिस सहायता आसानी से उपलब्ध कराई जा सके।
📲Get App