🔥 TRENDING Senior Advocate Harish Salve Criticize... Pakistani Cricketer Reflects on Asian... India A to Face South Africa in Unoffi... Ajit Agarkar's Tenure as India Men’s C... Viewers Split: 'Enthralling' to 'Mixed... Merry Berry Love Release Date Announce...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अतिरिक्त सचिव अजय शर्मा ने लिधौरा ताल में प्राकृतिक खेती एवं बीआरसी सेंटर का निरीक्षण किया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 08 Oct 2026, 07:09 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने विकासखंड जतारा के ग्राम लिधौरा ताल में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत बीआरसी सेंटर सहित कृषि नवाचारों का अवलोकन किया।

अतिरिक्त सचिव श्री अजय शर्मा ने विकासखंड जतारा के ग्राम लिधौरा ताल में कृषक श्री बालचंद अहिरवार के खेत पर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत स्थापित बीआरसी सेंटर सहित विभिन्न कृषि गतिविधियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट पिट, मल्टीलेयर कृषि पद्धति तथा ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। प्राकृतिक खेती के माध्यम से अपनाई जा रही कृषि तकनीकों, जैविक संसाधनों के उपयोग तथा कृषि नवाचारों की जानकारी ली।

श्री शर्मा ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से कृषि लागत में कमी, स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा कृषकों की आय में वृद्धि की संभावनाओं पर बल दिया। बीआरसी सेंटर के माध्यम से प्राकृतिक खेती की तकनीकों एवं नवाचारों को स्थानीय कृषकों तक पहुँचाने तथा उन्हें टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि श्री मनोज कश्यप, एसडीएम जतारा श्री नीरज खरे, नायब तहसीलदार पलेरा, सहायक संचालक परियोजना संचालक आत्मा श्री पटेल, सहायक संचालक कृषि श्री रवि अमलियार, सहायक संचालक उद्यान श्री अजय रोहित, एसएडीओ जतारा श्री महेंद्र चौहान, एईओ श्री अनुराग तिवारी, एसएडीओ टीकमगढ़ श्री के.पी. अहिरवार, एसएडीओ पलेरा श्री सुरेश वर्मा सहित कृषि विभाग के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App