🔥 TRENDING घने कोहरे और ठंड के कारण गोपालगंज में... Piyush Goyal to Lead Indian Delegation... नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मा... Commerce Minister Goyal to Lead Trade... Congress Holds 'Bharat' Summit Amidst... Beyond Chandigarh: Another Power Cente...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अंतिम विदाई के स्थान पर बदहाली, आखिर कब सुधरेगी अहिवारा मुक्तिधाम की व्यवस्था?

✍️ Reporter: ADITYA YADAV 🗓 15 Nov 2026, 06:24 AM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अहिवारा। नगर के मुक्तिधाम की बदहाल तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिस स्थान पर लोग अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई देने पहुंचते हैं, वहां चारों ओर गंदगी और कचरा फैला हुआ नजर आ रहा है। परिसर की स्थिति देखकर नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मुक्तिधाम जैसे संवेदनशील स्थान पर स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था होना बेहद जरूरी है, लेकिन यहां की स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
आखिर नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को यह बदहाली दिखाई नहीं देती?
नगरवासियों की मांग है कि मुक्तिधाम में तत्काल साफ-सफाई कराई जाए और नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अब सवाल सिर्फ गंदगी का नहीं, बल्कि जिम्मेदारों की जवाबदेही का है। आखिर अहिवारा मुक्तिधाम की तस्वीर कब बदलेगी?
📲Get App