🔥 TRENDING CM Vijay Allocates ₹2,000 Crore for Ve... Tamil Nadu Govt Dissolves Centre-State... Tamil Nadu Man Files 97 RTI Requests S... Bihar Unveils Roadmap to Upgrade Socia... Patna draws overseas surgeons as Bihar... Brother of Begusarai Panchayat Head Fo...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

अरिया में नशा मुक्ति अभियान: ग्रामीण महिलाओं ने लिया संकल्प, नशामुक्त समाज की दिशा में

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 07 Nov 2026, 09:31 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नशा मुक्त बिहार अभियान के द्वितीय सप्ताह में अररिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं ने नशे के विरुद्ध आवाज़ उठाने और नशामुक्त जीवन के लिए शपथ ली।

जिला में संचालित नशा मुक्त बिहार अभियान के द्वितीय सप्ताह की थीम “गाँव का संकल्प” के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के दिशा‑निर्देश में जीविका दीदियों, स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

06 नवंबर 2026 को पलासी प्रखंड के सोहंदर हाट स्थित नारी विश्वास CLF में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जीविका दीदियों एवं महिलाओं ने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज़ उठाने तथा अपने घर, परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।

इस अभियान के तहत 07 अक्टूबर 2026 को रानीगंज प्रखंड के तीन CLF (अंचल, लक्ष्य एवं संगम) तथा सिकटी प्रखंड के चार CLF (संग्राम, नव ज्योति, उत्साह एवं गगन) में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन कार्यक्रमों में जीविका दीदियों, जीविका के पदाधिकारियों, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अररिया के सदस्यों तथा मद्यनिषेध विभाग की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालकर नशे के दुष्परिणामों एवं नशामुक्त जीवन के लाभों का प्रचार‑प्रसार किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा पूरे जिले को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा नशामुक्त बिहार अभियान के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में निरंतर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए नशे के विरुद्ध सामूहिक जनआंदोलन खड़ा करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।
📲Get App