🔥 TRENDING જિલ્લા કલેક્ટરશ્રી મનીષ ગુરવાનીએ વાંસદ... Breakingnews: इंदौर में त्योहारी सीज... वाराणसी के नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य ज... हैदरगढ़ में अधिवक्ता पर धारदार हथियार... Pakistan Withdraws from 2026 Hockey As... Punjab appoints Gaurav Yadav as full‑t...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अरवल में मनाई गई कांशीराम की पुण्यतिथि, बहुजन समाज के योगदान को किया याद

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 09 Oct 2026, 09:52 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। बहुजन समाज के प्रमुख नेता एवं सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को अरवल स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर संग्रहालय सह वाचनालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कांशीराम के विचारों और बहुजन समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संविधान में निहित समानता, सामाजिक न्याय तथा अधिकारों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वंचित और शोषित वर्गों को जागरूक करने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने के लिए जीवनभर काम किया।

वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके संघर्ष और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ, अरवल के सचिव तपसीराम, मुनेश्वर पासवान, शहीद केश्वर राम विचार मंच के संयोजक मनोज यादव, रेलवे आंदोलन से जुड़े धनंजय कुमार, रामानंद पासवान, रामाधार पासवान, विजय पासवान, पंचायत समिति सदस्य वकील पासवान सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मान्यवर कांशीराम को नमन करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने और सामाजिक समानता के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
📲Get App