धर्म
अररिया/कुर्साकांटा: जिले के कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के खत्री टोला भोड़हा स्थित श्री श्री 108 माँ लक्ष्मी मंदिर में रविव
अररिया/कुर्साकांटा: जिले के कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के खत्री टोला भोड़हा स्थित श्री श्री 108 माँ लक्ष्मी मंदिर में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को पाँच देवी-देवताओं
अररिया/कुर्साकांटा: जिले के कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के खत्री टोला भोड़हा स्थित श्री श्री 108 माँ लक्ष्मी मंदिर में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को पाँच देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का पावन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।मुख्य पंडित श्री हरिमोहन झा एवं उनकी टीम ने वैदिक विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर में माँ लक्ष्मी के साथ माँ सरस्वती, माँ पार्वती, भगवान शिव एवं वीर बजरंगबली की प्रतिमाएँ स्थापित की गईं।प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। इस आयोजन से भोड़हा सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास का माहौल रहा।आयोजन को सफल बनाने में मंदिर आयोजन समिति के भोला प्रसाद सिंह, तरणेश्वर सिंह, संजीव सिंह, संजीत सिंह, नृपेन कुमार सिंह, गोपाल कृष्ण सिंह, अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, मनोज सिंह सहित समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।