🔥 TRENDING વૈભવ અને અભિષેકે ધબધબાટી LIVE બોલાવી... મહીસાગર જિલ્લામાં સુરક્ષિત ગામ અભિયાન... छत्रपती संभाजीनगर में मोबदला न मिलने प... ખાંભા તાલુકાના ડેડાણ ગામમાં બસ સ્ટેન્ડ... જેલમાં બંધ AAP ધારાસભ્ય ચૈતર વસાવાને 3... Original Sing launches festive track “...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

अररिया पुलिस ने कुख्यात रॉबिन यादव को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Oct 2026, 02:24 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया जिला के रानीगंज पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान केतहत कुख्यात रॉबिन यादव को गिरफ्तार कर लिया

अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

अररिया जिला के रानीगंज पुलिस ने कुख्यात रोबिन यादव के विरुद्ध दर्जनो मामले दर्ज़ है उनके साथ के साथ तीन हथियार के साथ किया गिरफ्तार*



अररिया जिले की रानीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कुख्यात रोबिन यादव उर्फ प्रिंस रॉबिन को उनके एक साथी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। रोबिन और उसके साथी के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा और एक पिस्टल के साथ उनके एंड्रॉयड मोबाइल को बरामद किया। रोबिन यादव उर्फ प्रिंस रोबिन पिता श्यामानंद यादव रानीगंज थाना के बेलसरा गांव का रहने वाला है। रोबिन के साथ गिरफ्तार हुआ उनका साथी कुंदन कुमार पिता स्व.चंदेश्वरी यादव भी बेलसरा गांव का हो रहने वाला है।रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की गठित टीम ने छापेमारी कर यह गिरफ्तारी की।मामले को लेकर रानीगंज थाना में कांड संख्या 355/2026 धारा 25(1-बी)ए,26 और 35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।छापेमारी दल में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,एसआई अभिषेक कुमार,अजय कुमार,राकेश कुमार के साथ रानीगंज थाना के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।
जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने सोमवार शाम को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में देते हुए बताया कि रोबिन यादव उर्फ प्रिंस रॉबिन एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ रानीगंज और भरगामा थाना में संगीन मामलों में डेढ़ दर्जन के करीब कांड दर्ज है।पुलिस इन्हें काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
बाइट अररिया सीडीपीओ सुशील कुमार
📲Get App