🔥 TRENDING Director Public Relations Issues State... Six killed, including five Bengaluru r... Helicopter Crash in Joshimath Valley C... दुद्धि, सोनभद्र में स्थानीय घटनाक्रम प... Helicopter Crash in Uttarakhand Claims... Delhi Declares Red Alert Ahead of Expe...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अररिया पुलिस अधीक्षक ने कुआड़ी थाना का निरीक्षण कर शांति व कानून व्यवस्था पर जोर दिया

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 30 Oct 2026, 07:13 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया पुलिस अधीक्षक ने कुआड़ी थाना का निरीक्षण किया, जिसमें अभिलेख, शस्त्रागार, सीसीटीवी आदि का गहन निरीक्षण हुआ और जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश दिए।

अररिया पुलिस अधीक्षक महोदय ने कुआड़ी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, आगंतुक पंजी, लंबित कांडों की समीक्षा, गंभीर कांडों का निष्पादन, महिला हेल्प डेस्क, CCTNS, सीसीटीवी व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया।

साथ ही थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

अधीक्षक ने आमजन के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक एवं जनहितकारी व्यवहार बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App