🔥 TRENDING सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्... जैनुद्दीनपुर में जमीन के बैनामों को ले... বাগনান স্বস্তিক সংঘের পূজা ખેરાલુ નગરપાલિકા વોર્ડ 1ની પેટા ચૂંટણી... पूर्व मंत्री के पुत्र ने बाढ़-ग्रस्त द... दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर सुप्रीम...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

अररिया में राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 13 Oct 2026, 12:21 PM 👁 26
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया के खेल भवन-सह-व्यायामशाला में सोमवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और

अररिया में राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
अररिया के खेल भवन-सह-व्यायामशाला में सोमवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बालक अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता 12 से 14 अक्टूबर तक चलेगी। इसका उद्देश्य राज्य के उदीयमान शतरंज खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। जिला प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल पर आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं की गई हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
📲Get App