🔥 ट्रेंडिंग गुजरात एटीएस ने वडोदरा के पास जईश-ए-मो... गुजरात एटीएस ने वडोदरा में जईश से जुड़... कर्नाटक में स्कूलों में संविधान शिक्षा... कर्नाटक के क्षेत्रीय हवाई अड्डों पर आई... अखिलेश यादव कर्नाटक के एक व्यक्ति ने ऑटो बुक करके...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अररिया के 70 वर्षीय साधु की दान भूमि के ट्रस्ट पंजीकरण में 56 दिन का विलंब, DM साहब से अपील

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 27 नव. 2026, 11:47 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया के नरपतगंज प्रखंड के 70 वर्षीय साधु श्री जगदीश पासवान की दान भूमि के ट्रस्ट पंजीकरण में 56 दिन का लंबा इंतज़ार, DM साहब से अपील।

अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड (ग्राम-खैरा गढ़िया) के 70 वर्षीय साधु श्री जगदीश पासवान ने अपनी जीवनभर की कमाई से अर्जित निजी ज़मीन दान कर ‘संत दास जगदीश पासवान कबीर आश्रम ट्रस्ट’ बनाने का संकल्प लिया और 28/09/2026 को स्वयं माननीय जिलाधिकारी (DM) साहब के हाथों में आवेदन सौंपा।

परंतु अब तक 56 दिन का लंबा इंतज़ार चल रहा है। जब DM साहब ने स्वयं मामले की जाँच की और DCLR साहब से पूछताछ की, तो बताया गया कि ‘मोबाइल’ में रिपोर्ट आ गई है। फिर भी रिपोर्ट मोबाइल से बाहर निकलकर आधिकारिक आदेश (NOC) नहीं बन पा रही है, और दफ्तरों के बीच ‘आदेश नहीं मिला’ और ‘फाइल अप्राप्त है’ के विरोधाभासी जवाब मिल रहे हैं।

इस डिजिटल युग में भी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग, जो तेज बुखार और असहनीय दर्द से जूझ रहे हैं, केवल दफ्तरों के तालमेल की कमी के कारण अपने पुण्य सपने को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। यह स्थिति प्रशासनिक संवेदनशीलता की सबसे बड़ी परीक्षा है।

माननीय जिलाधिकारी साहब से निवेदन है कि इस मामले को ‘मोबाइल और फाइलों’ के फेर से बाहर निकालें और अविलंब ट्रस्ट पंजीकरण हेतु NOC जारी करवाएँ, ताकि साधु अपनी आँखों के सामने अपना पुण्य सपना पूरा कर सकें।
📲Get App