🔥 TRENDING बिहार के बांका में सामुदायिक स्वास्थ्य... पंच-सरपंच चुनाव में फर्जी मतदान पर हंग... नवादा के नरहट प्रखंड में ई-किसान भवन ज... घूसखोर अधिकारी झूठी कहानी से फंसा, गाड... नवादा के नरहट प्रखंड में ई-किसान भवन ज... साइबर सुरक्षा विभाग ने दिवाली के नाम प...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अररिया जनता दरबार में 59 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 30 Oct 2026, 09:00 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें 59 शिकायतों की सुनवाई हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अररिया के समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार में कुल 59 मामलों की सुनवाई की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार जांच कर समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना होगा।

जनता दरबार में सोनपुर, नरपतगंज निवासी रामकुमार मेहता ने भूमि अधिग्रहण मुआवजे, कोशकापुर उत्तर, रानीगंज निवासी जगत नारायण मंडल ने गलत नामांतरण, धनहा, रानीगंज निवासी नंदकिशोर यादव ने निजी भूमि पर जबरन गृह निर्माण, और बेलवा, अररिया निवासी शाहरुख हुसैन ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ऋण माफी को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

इसके अलावा गयासपुर, पलासी निवासी भोला शाह ने दाखिल-खारिज पर रोक, नुकटाखुर्द, पलासी निवासी नीरा देवी ने अवैध कब्जा, अररिया निवासी निशि कुमारी ने पदस्थापन, और बाघमारा, फारबिसगंज निवासी कृत्यानंद मंडल ने निजी भूमि पर कब्जे से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। बेचन यादव, प्रभा गुप्ता, सपना कुमारी, अशोक कुमार, कर्पूरी देवी, विद्यानंद यादव सहित अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिन पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
📲Get App