🔥 TRENDING Manipur CM Addresses Student Concerns... *उर्वरक वितरण में अनियमितता पर कृषि वि... Meghalaya Speaker Under Scrutiny as UD... Congress Leader Pranab Warns Rajnath:... Central Team Looks into Options to Res... टीकमगढ़ महाविद्यालय में छात्राओं को मा...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अररिया: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फारबिसगंज-जोगबनी पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा-विधि व्यवस्था पर दिए निर्देश
Local

अररिया: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फारबिसगंज-जोगबनी पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा-विधि व्यवस्था पर दिए निर्देश

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 15 Oct 2026, 06:38 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगामी पर्वों के मद्देनजर, अररिया के जिलाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने फारबिसगंज और जोगबनी के विभिन्न पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन तैयारियों का जायजा लिया।

आगामी पर्वों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेंद्र कुमार द्वारा फारबिसगंज नगर परिषद एवं जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। पंडालों में प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि भीड़ का सुचारू प्रबंधन हो सके।

पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के काली मंदिर, पटेल चौक, बड़ा शिवालय एवं सुल्तान पोखर तथा जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के नेताजी चौक एवं रेलवे कॉलोनी स्थित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, फारबिसगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फारबिसगंज, थानाध्यक्ष, जोगबनी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
📲Get App