🔥 ट्रेंडिंग फारबिसगंज कॉलेज चौक पर अतिक्रमण: बाईपा... પત્નીએ 'ટીબી'નું બહાનું કાઢી પ્રેમી સા... सुमेरपुर में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव क... श्रीकांत पाल रायपुर को भाजपा पिछड़ा वर... पूर्व मंत्री के ओएसडी को इंदौर-भोपाल ट... अररिया मुख्यालय डीएसपी संतोष पोद्दार क...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अररिया: जिला परिषद सदस्य संगीता देवी की सासु मां मीरा देवी को दी गई श्रद्धांजलि
स्थानीय

अररिया: जिला परिषद सदस्य संगीता देवी की सासु मां मीरा देवी को दी गई श्रद्धांजलि

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 अक्टू. 2026, 12:55 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया जिले के गैयारी स्थित आवास पर जिला परिषद सदस्य संगीता देवी की सासु मां एवं प्रतिनिधि जितेंद्र यादव की माता मीरा देवी के संपीडन कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अररिया जिले के गैयारी स्थित आवास पर जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 22 की सदस्य संगीता देवी की सासु मां तथा प्रतिनिधि श्री जितेंद्र यादव (लालू यादव) जी की पूजनीय माता मीरा देवी के संपीडन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दुखद अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, अररिया रामपुर कोडरकट्टी के मुखिया राजेश सिंह, तथा क्षेत्र संख्या 17 के जिला परिषद सदस्य आकाश राज सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

आयोजनकर्ताओं ने ईश्वर से कामना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम कष्ट को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
📲Get App