Health
अररिया डी एम बिनोद दुहन ने फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण
अररिया जिलाधिकारी विनोद दूहन ने अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंजका औचक निरीक्षण किया । अस्पताल सभी वार्डों काबारीकी से निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
फारबिसगंज सअवनीश कुमार कि रिपोर्ट अररिया डीएम विनोद दुहन ने फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल के सभी वार्डों का बारीकी से निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश अररिया के जिलाधिकारी विनोद दुहन आज फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने हेतु पहुंचे। फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल के सभी वार्डों का अररिया डीएम विनोद दुहन ने बारी बारी से निरीक्षण किया। डीएम ने अस्पताल के ओपीडी सेवा, दंत चिकित्सा, आपातकालीन चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण केंद्र, फाइलेरिया वार्ड, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष सहित अनुमंडल अस्पताल के सभी वार्डों का तथा यहां सरकार के द्वारा आम रोगियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं का बारीकी से जांच किया तथा मौजूद अस्पताल के कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने खुद रोगियों को दी जा रही निःशुल्क दवाओं की एक्सपायरी तिथि और आवश्यक दवाओं के स्टाक को चेक किया। वहीं अररिया डीएम ने यहां मौजूद रोगियों से बात कर सरकारी स्तर पर मिल रहे सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साफ सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर करने के निर्देश दिए गए। वहीं फारबिसगंज में ऑक्सीजन प्लांट जल्द ही सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप टेक्नीशियन उपलब्ध करवाने की बात कही गई। डीएम के अनुमंडल अस्पताल के औचक निरीक्षण से अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त दिखी। फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी, डीएसपी राजकिशोर कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अजय कुमार सिंह सहित जिले व अनुमंडल स्तर के कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। byte.. अररिया डीएम विनोद दुहन